फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैट घोटाला: पंजाब-हरियाणा में 14 जगह ईडी की छापामारी, 40 करोड़ की संपत्तियों के दस्तावेज व 16.38 लाख कैश जब्त

Fri, 12 Jul 2024 05:50 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने वैट घोटाले में शामिल आरोपियों के हरियाणा और पंजाब में स्थित ठिकानों में छापेमारी की प्रक्रिया पूरी कर ली है। आरोपियों के घर से ईडी ने 40 करोड़ रुपये से अधिक के अचल संपत्तियों के दस्तावेज सहित 16 लाख रुपये से ज्यादा कैश जब्त किया है।
विज्ञापन
ED - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के वैट घोटाले में शामिल आरोपियों के घर से ईडी ने 40 करोड़ रुपये से अधिक के अचल संपत्तियों के दस्तावेज, बैंक लॉकर, डीमेट खाते और 16.38 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं। वैट घोटाले के आरोपियों के मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल होने के मामले में ईडी ने बीते नौ जुलाई को 14 स्थानों पर दबिश दी थी।
विज्ञापन


एजेंसी ने यह छापे हरियाणा के उत्पाद शुल्क और कराधान विभाग के तीन अधिकारियों और सिंडिकेट में शामिल महेश बंसल, पदम बंसल, अमित बंसल, मोनिल बंसल, ऋषि गुप्ता, हरीश बियानी और अन्य लोगों के व्यावसायिक और आवासीय परिसरों पर मारे।

ईडी ने इस मामले की जांच हरियाणा पुलिस की तरफ से दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर शुरू की थी। हरियाणा पुलिस की एसआईटी ने जांच में पाया कि आरोपियों ने फर्जी फर्म बनाकर सी फार्म के जरिये गलत इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा किया। उसके बाद अधिकारियों की मिलीभगत कर करोड़ों रुपये के रिफंड हासिल किए। इससे सरकारी खजाने को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचा। आरोपियों ने रिफंड के जरिये प्राप्त राशि से करोड़ों रुपये की चल व अचल संपत्ति खरीदी। हरियाणा पुलिस ने इस मामले में 50 से ज्यादा एफआईआर विभिन्न जिलों में दर्ज की थी और 30 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें