फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: आप विधायक गज्जनमाजरा के खिलाफ 40.92 करोड़ के घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत चार्जशीट पेश

Wed, 20 Mar 2024 01:40 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पांच जनवरी को ईडी ने दायर की थी। शिकायत के बाद स्पेशल कोर्ट ने संज्ञान लिया। धोखाधड़ी से ऋण राशि को विभिन्न फर्जी फर्मों में डायवर्ट करने का आरोप है।
विज्ञापन
जसवंत सिंह गज्जनमाजरा। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मोहाली की स्पेशल कोर्ट में अमरगढ़ सीट से आप विधायक जसवंत सिंह गज्जनमाजरा से जुड़े 40.92 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत चार्जशीट पेश की गई है। आरोपियों में गज्जनमाजरा समेत छह आरोपी बनाए गए हैं।

विज्ञापन


जालंधर ईडी की टीम ने करीब चार माह पहले गज्जनमाजरा को गिरफ्तार किया था। तारा कॉरपोरेशन लिमिटेड एवं अन्य कंपनी के खिलाफ 40.92 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड मामले में ईडी ने जालंधर ने 5 जनवरी को मोहाली स्पेशल पीएमएलए कोर्ट में प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट फाइल की थी। इसमें तीन कंपनियां भी शामिल थीं।

ईडी के अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी साझा की। ईडी की जांच से पता चला है कि आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी के जरिये तारा कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से ली गई 40.92 करोड़ रुपये की ऋण राशि को विभिन्न फर्जी फर्मों में डायवर्ट कर दिया था।
विज्ञापन


उसके बाद तारा हेल्थ फूड लिमिटेड (टीएचएफएल) और तारा सेल्स लिमिटेड में एकीकृत कर दिया गया। इसके बाद 3.12 करोड़ की राशि को जसवंत सिंह के व्यक्तिगत खातों में भेजा गया था।

जालंधर जोनल कार्यालय ने तारा कॉर्पोरेशन लिमिटेड और तारा हेल्थ फूड लिमिटेड के पूर्व निदेशक जसवंत और तारा कॉर्पोरेशन लिमिटेड और अन्य के मामले में तीन कंपनियों सहित छह अन्य आरोपी के खिलाफ 5 जनवरी को भी एक अभियोजन शिकायत दायर की थी।

इसमें मोहाली में मनी लॉन्ड्रिंग (पीएमएलए) अधिनियम की विशेष रोकथाम अदालत के समक्ष तीन कंपनियों सहित जसवंत और अन्य आरोपी पक्षों को नामित किया गया था। इस 18 मार्च को उक्त शिकायत कोर्ट ने स्वीकार कर ली। गज्जनमाजरा के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भी एक एफआईआर दर्ज की थी, जिसकी ईडी ने जांच आगे बढ़ाते हुए गज्जनमाजरा को गिरफ्तार किया था।

एक रुपया वेतन लेंने की घोषणा की थी
विधायक चुने जाने के बाद गज्जनमाजरा ने घोषणा की थी कि वह सिर्फ एक रुपया वेतन लेंगे। गज्जनमाजरा ने कहा था कि पंजाब वित्तीय समस्याओं से जूझ रहा है। इसलिए वह बतौर विधायक एक रुपया वेतन लेंगे। चुनाव में उन्होंने शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान को हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें