फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी: वीसी प्रोफेसर राजकुमार बोले- आर्थिक पैकेज भारत को बनाएगा सुपर पावर

Sun, 17 May 2020 01:36 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
वाइस चांसलर प्रो. राज कुमार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. राज कुमार ने आर्थिक विकास को बहाल करने और भारत को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करने के लिए आत्मनिर्भर भारत मिशन संचालन की प्रशंसा की है। साथ ही केंद्र सरकार की ओर से घोषित 20 लाख करोड़ रुपये के महामारी आर्थिक प्रोत्साहन वित्तीय पैकेज की सराहना की है।

विज्ञापन


उन्हाेंने कहा कि प्रचुर संसाधनों, बेहतर प्रौद्योगिकी, कच्चे माल और मानव संसाधनों के साथ कम समय में भारत सभी क्षेत्रों में आत्मनिर्भर हो जाएगा। लंबे समय में भारत वैश्विक परिदृश्य में एक सुपर आर्थिक शक्ति के रूप में उभरेगा। उद्योगों को कोविड-19 के कारण हुई आर्थिक क्षति की पूर्ति पैकेज के जरिए हो पाएगी।

सरकार ने लोगों की उम्मीदों को पूरा किया
वीसी ने कहा कि इस पैकेज के माध्यम से भारत सरकार ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) एवं गांव और कुटीर उद्योग क्षेत्र की उम्मीदों और आकांक्षाओं को पूरा किया है। प्रो. राजकुमार ने विश्वास व्यक्त किया कि इस समय पर इस पैकेज की घोषणा से एमएमएमई क्षेत्र नई ऊंचाइयों को छुएंगे। उन्होंने कहा कि विकास इस मायने में महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस क्षेत्र का सकल घरेलू उत्पाद में लगभग 29 प्रतिशत का योगदान है और इससे 11 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें