आपके लिए अब अमेरिका के दरवाजे खुल गए हैं। आप निवेश कीजिए और ग्रीन कार्ड लीजिए। एक फाइनेंशियल कंपनी एनवाईएसए ने अपना नया प्रोडक्ट ईबी-5 इनवेस्टमेंट प्रोग्राम लांच किया है।
इसके माध्यम से आपको यूएसए की परमानेंट रेजीडेंसी मिल जाएगी। इस प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा अमेरिका में जॉब क्रिएट किए जा सकें। जो लोग अमेरिका की स्थाई सदस्यता चाहते हैं उनको इसमें निवेश करना आवश्यक होगा।
इसमें दिलचस्प बात यह है कि जो भी अमेरिकन रेजीडेंट बनना चाहते हैं उनको इंटरप्राइज के संग मिलकर निवेश करना होगा।
इसके अंतर्गत पांच साल के लिए स्थाई सदस्यता (रेंजीडेंट) के लिए आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए पांच लाख यूएस डालर का निवेश सबसे ज्यादा आवश्यक है।