भूकंप के झटकों से हरियाणा हिल गया। प्रदेश भर में कई शहरों की धरती डोल गई और दहशत के मारे लोग घरों से बाहर निकल आए। सोनीपत, झज्जर, रोहतक, नारनौल, बहादुरगढ़ में भूकंप ने लोगों ने डराया। बताया जा रहा है कि भूकंप के झटके हल्के थे, कंपन ऐसा था कि लोग भागकर घरों से बाहर निकल आए।
भूकंप का केंद्र हरियाणा के सोनीपत में जमीन से 500 मीटर नीचे बताया जा रहा है। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4 आंकी गई है। 3 बजकर 37 मिनट पर झटके महसूस किए गए। दिल्ली-एनसीआर में भी झटके महसूस किए गए। किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है।