ऋषि मुनियों के साथ भक्ति में लीन श्रद्धालु और ईश्वर के जयघोष से भक्तिमय होती फिजा...। हर कोई भगवान के भजन और सेवा में लीन था। शोभायात्रा के दौरान कुछ ऐसा ही नजारा दिखा।
शुक्रवार को सेक्टर-15 के रघुनाथ मंदिर से निकली शोभायात्रा शहर के कुछ सेक्टरों से होती हुई सेक्टर-पांच पहुंची।
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से सेक्टर-पांच के ग्राउंड में नौ दिनों का नवाह ज्ञान यज्ञ और श्रीमद्भागवतकथा का शनिवार से आयोजन किया जाएगा।
इस दौरान आशुतोष जी महाराज की शिष्या साध्वी वैष्णवी भारती कथा सुनाएंगी। इसी उपलक्ष्य में यह शोभायात्रा निकाली गई थी।
आज सेक्टर-11 से निकलेगी मंगल कलश यात्रा
शनिवार को सेक्टर-11 कम्युनिटी सेंटर से मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो विभिन्न सेक्टरों से होती हुई सेक्टर-पांच में कथास्थल तक पहुंचेगी।