चंडीगढ़। 78 शराब की दुकानों की बिक्री के बाद शेष बची 16 दुकानों की ई-टेंडरिंग प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई। पांच दिन बाद 29 जून को दुकानों की फाइनल बिड खोली जाएगी।
इस बार एक्साइज डिपार्टमेंट ने 94 शराब की दुकानों का ऑक्शन किया है। आपको बता दें कि मंगलवार को टैगोर थिएटर में 78 शराब की दुकानों की बिक्री की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। शेष बची 16 दुकानों की बिक्री के लिए बुधवार से विभाग के द्वारा ई टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। यह प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू हो गई, जो 29 जून को दोपहर दो बजे बंद कर दी जाएगी। अपराह्न तीन बजे से 16 दुकानों की बिक्री के लिए फाइनल बिड खोली जाएगी।