फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा सर्वे पूरा, 31 मार्च तक लागू करने का दावा

Wed, 17 Feb 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ई-रिक्शा के लिए पॉलिसी बनाने को प्रशासन का सर्वे पूरा हो गया है। अगले सप्ताह मंजूरी के लिए पॉलिसी प्रशासक प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी के पास भेज दी जाएगी।
विज्ञापन


मंजूरी मिलते ही ई-रिक्शा पॉलिसी शहर में लागू हो जाएगी। अधिकारियों का दावा है कि 31 मार्च से पहले ई-रिक्शा पॉलिसी हर हालत में लागू हो जाएगी।

प्रशासन ने अपने सर्वे में ई-रिक्शा के रूट और उनके संचालन करवाने की प्रक्रिया पर अध्ययन किया है। ई-रिक्शा सभी मुख्य मार्गों की बजाय सेक्टरों की अंदरूनी रास्तों पर चलेंगे। ऑटो की तरह ई-रिक्शा का भी रजिस्ट्रेशन होगा। स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी ई-रिक्शा रजिस्ट्रेशन के एजेंसी हायर करेगी।

यह एजेंसी ही आगे ई-रिक्शा संचालन संबंधी जिम्मेदारियां देखेगी। डीजल ऑटो पर पाबंदी लगाने से ई-रिक्शा की मांग काफी बढ़ गई है। हालांकि यह ऑटो का विकल्प नहीं है। यह साइकिल-रिक्शा की श्रेणी में आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें