मनीमाजरा। हाउसिंग बोर्ड चौराहे के पास शोरूम के पीछे वाली सड़क पर सोमवार सुबह साढ़े सात बजे ई-रिक्शा पलटने से उसमें बैठी दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए। एक बुजुर्ग व महिला को राहगीरों ने बहुत मुश्किल से बाहर निकलकर अस्पताल पहुंचाया।
घायलों में एक ही परिवार के तीन लोग शामिल हैं। मौलीजागरां के मकान नंबर- 2984 में रहने वाली भानमति (65), उसका अपंग बेटा सुनील (35) और बहु पूजा (35) थे। भानमति के बाजू और पैर पर चोट आई है। सुनील के घुटने पर चोट लगी है। पूजा की बाजू की हड्डी टूटी गई है। सुनील की बहन रजनी ने बताया कि पूजा को दो दिन पहले कोई गाड़ी मौली गांव के सामने टक्कर मार गई थी। अब दवाई लेने के लिए मनीमाजरा अस्पताल जा रहे थे, लेकिन ई-रिक्शा चालक की लापरवाही के चलते घायल हो गए। हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक ने तीनों को मनीमाजरा अस्पताल छोड़ा और वहां से भाग गया। रजनी ने बताया कि उसकी शिकायत मौलीजागरां थाना पुलिस को दे दी गई है।