फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में रिहायशी, व्यापारिक संपत्तियों की ई-नीलामी आज से

Sun, 01 Sep 2019 02:52 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

पंजाब अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (पुड्डा) और पंजाब के अन्य विकास प्राधिकरणों द्वारा 1 सितंबर से संपत्तियों की ई-नीलामी शुरू की जाएगी। इस ई-नीलामी में राज्य के विभिन्न हिस्सों में स्थित संस्थागत साइटों, व्यापारिक संपत्तियों और रिहायशी प्लाटों की नीलामी की जायेगी।

विज्ञापन


सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि पटियाला विकास अथॉरिटी (पीडीए), गलाडा, अमृतसर विकास अथॉरिटी (एडीए), जालंधर विकास अथॉरिटी (जेडीए) और बठिंडा विकास अथॉरिटी (बीडीए) की ई-नीलामी 10 सितंबर को समाप्त होगी जबकि गमाडा की ई-नीलामी 11 सितंबर को मुकम्मल होगी। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा ऐरोसिटी में पेट्रोल पंप साइट, एयरपोर्ट रोड पर सेक्टर 66-बी में दो होटल साईटें और आईटी सिटी, एसएएस नगर के आईटी /आईटीईएस (इन्फॉर्मेशन प्रौद्योगिकी अनेबलड सर्विसेज) प्लाटों की ई-नीलामी की जाएगी। 

प्रवक्ता के अनुसार, सेक्टर 68 के व्यापारिक स्थानों और एसएएस नगर के विभिन्न सेक्टरों में स्थित एससीओ, बूथों और रिहायशी प्लाटों के साथ-साथ राजपुरा के औद्योगिक प्लॉट भी नीलाम किये जाएंगे।
विज्ञापन


पटियाला विकास अथारिटी द्वारा अर्बन एस्टेट फेज -2 पटियाला में स्थित ग्रुप हाउसिंग साइट और नाभा रोड पर स्थित मल्टीयूज कामर्शियल चंक के साथ-साथ पटियाला, संगरूर और नाभा में दो मंजिला दुकानों, एससीओ और रिहायशी प्लाटों की नीलामी का फैसला लिया है।

ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा लुधियाना में रिहायशी प्लाटों, एससीओ, दुकानें आदि नीलाम की जाएंगी जबकि बठिंडा विकास अथॉरिटी द्वारा बठिंडा और मलोट की विभिन्न व्यापारिक संपत्तियों और रिहायशी प्लॉटों की नीलामी की जायेगी। जालंधर विकास अथॉरिटी द्वारा जालंधर, कपूरथला, फिल्लौर और सुल्तानपुर लोधी के एससीएफ, एससीएस और रिहायशी प्लॉटों की ई-नीलामी की जाएगी। अमृतसर विकास अथॉरिटी द्वारा अपने अधिकार क्षेत्र की न्यू अर्बन एस्टेट बटाला की स्कूल साइट के अलावा कामर्शियल बूथों, एससीओ, अमृतसर और गुरदासपुर की दुकान साईटों की नीलामी की जायेगी।

ई-ऑक्शन पोर्टल पर मिलेगी जानकारी
ई-नीलामी के दौरान नीलाम की जाने वाली संपत्तियों संबंधी जानकारी जैसे कि उपयोग, एरिया, रिज़र्व कीमत, लोकेशन प्लाट आदि, नीलामी शुरू होने से पहले ई-ऑक्शन पोर्टल पर उपलब्ध होगी। ई-नीलामी में हिस्सा लेने के लिए इच्छुक बोलीकारों को ई-ऑक्शन पोर्टल पर साइनअप करके यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त करना जरूरी होगा। बोलीकारों को नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड/आरटीजीएस के जरिये योग्यता फीस जमा करवानी होगी, जोकि रिफंडेबल /एडजस्टेबल होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें