फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः 13 नवंबर को 26 साइटों की ई-ऑक्शन, बोली में शामिल होने को 10 तक करें आवेदन

Thu, 31 Oct 2019 01:04 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
नीलामी
विज्ञापन
चंडीगढ़ के विभिन्न सेक्टरों में खाली पड़ी 26 साइट्स की ऑक्शन में शामिल होने के लिए अब 10 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इस्टेट ऑफिस ने बुधवार को आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। इस्टेट आफिस 13 और 14 नवंबर को 11 रेजिडेंशियल, 14 कॉमर्शियल और एक इंडस्ट्रियल साइट्स की ई-आक्शन करेगा।
विज्ञापन


इसके लिए इऑक्शनडॉटजीओवीडॉटइन पर लॉगिन करना होगा। चंडीगढ़ प्रशासन की वेबसाइट पर ऑक्शन से संबंधित सभी तरह ही जानकारी अपलोड कर दी गई है। 10 नवंबर तक जमा दस्तावेजों की 11 और 12 नवंबर को जांच की जाएगी और 13 व 14 नवंबर को बोली लगाई जाएगी।

ऑक्शन में फ्री होल्ड पर 11 रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी और लीज होल्ड पर 15 कॉर्मिशयल प्रॉपर्टी को रखा जाएगा। गौरतलब है कि फरवरी माह में भी विभाग ने रेजिडेंशियल और कॉर्मिशयल प्रॉपर्टी को ऑक्शन के लिए रखा था। प्रशासन ने 2009 साल बाद फरवरी में अपनी प्रॉपर्टी को ऑक्शन करने का प्रयास किया था।
विज्ञापन


उस दौरान प्रशासन सभी 10 रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी की ऑक्शन करने में तो सफल रहा था, लेकिन वह 13 कॉर्मिशयल प्रॉपर्टी में से सिर्फ एक प्रॉपर्टी की ही ऑक्शन कर पाया था। यहां तक कि इंडस्ट्रियल प्रॉपर्टी के लिए भी किसी बोलीदाता ने रुचि नहीं दिखाई थी।

इन रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी की होगी ई-ऑक्शन

सेक्टर------साइट नंबर------एरिया (स्क्वॉयर यार्ड)------कीमत
38----------1045-------------253.5-------------1,78,52,484 रुपये
40बी--------1421------------528.125-----------3,71,92,675 रुपये
32ए---------471-------------126.75------------1,28,44,592 रुपये
33----------540--------------1014--------------7,53,78,732 रुपये
35सी--------2151-----------482.625------------3,58,77,377 रुपये
37----------2759--------------169--------------1,25,63,122 रुपये
37----------3492--------------169--------------1,25,63,122 रुपये
37----------3593--------------169--------------1,25,63,122 रुपये
38----------3526--------------253.50-----------1,78,52,484 रुपये
40-----------237--------------259.405----------1,82,68,338 रुपये
40बी--------1439--------------335.833----------2,36,50,703 रुपये
विज्ञापन

कॉमर्शियल साइट्स (लीज होल्ड)

सेक्टर----------साइट नंबर-------------एरिया (स्क्वायर यार्ड)-------कीमत
24------------173 (बूथ)--------------25.093--------------65,41,691 रुपये
33डी----------18 (बूथ)---------------25.096--------------61,35,991 रुपये
36------------160 (बूथ)--------------67.89---------------1,66,01,142 रुपये
36डी----------180 (बूथ)--------------67.89----------------1,66,01,142 रुपये        
42------------48(एससीओ)------------121------------------3,73,74,480 रुपये
44-------------22(बूथ)---------------25.093----------------61,35,991 रुपये
44सी व डी-----280 (बूथ)-------------58.171---------------1,42,24,555 रुपये
39डी----------204 (बूथ)--------------28.125---------------68,77,406 रुपये
39डी----------205 (बूथ)--------------28.125---------------68,77,406 रुपये
39डी----------206 (बूथ)--------------28.125---------------68,77,406 रुपये
39डी-----------207 (बूथ)-------------28.125---------------68,77,406 रुपये
39डी-----------209 (बूथ)-------------28.125----------------68,77,406 रुपये
39डी-----------210 (बूथ)-------------28.125----------------68,77,406 रुपये
39डी-----------211 (बूथ)-------------28.125----------------68,77,406 रुपये

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें