चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर में कर्फ्यू लगा रखा है। ऐसे में जो सरकारी कर्मचारी इमरजेंसी सर्विसेज के साथ नहीं जुड़े हैं, लेकिन वह जरूरी ऑफिशियल ड्यूटी पर तैनात हैं, उन्हें आईकार्ड के साथ हेड ऑफ डिपार्टमेंट, आफिस का वैलिड ड्यूटी आर्डर दिखाना होगा। प्रशासन ने साफ किया है कि सिर्फ आईडी कार्ड ही काफी नहीं होगा, जब तक उनके पास एचओडी का डयूटी आर्डर न हो।
उपायुक्त मनदीप सिंह बराड़ की ओर से यह आदेश जारी किए गए हैं। इसी तरह हेल्थ स्टाफ, जिसमें डॉक्टर्स, नर्सेज और फार्मासिस्ट शामिल हैं, उन सभी को अपने इंस्टीट्यूट का आई कार्ड दिखाने पर ड्यूटी करने की इजाजत होगी। इसमें सरकारी के साथ-साथ प्राइवेट हॉस्पिटल शामिल है। एचओडी पासेज के लिए एचसीएस विराट को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
डायरेक्टर पब्लिक रिलेशन सुधांशु गौतम को इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के पासेज की जिम्मेदारी दी गई है। फूड स्टफ की सप्लाई के लिए पासेज की जिम्मेदारी एडिशनल डायरेक्टर फूड एंड सप्लाई तेजदीप सिंह सैनी को दी गई है। फूड स्टॉफ की सप्लाई के लिए वेंडर्स और एमसी स्टाफ के पास की जिम्मेदारी एडिशनल कमिश्नर एमसी अनिल कुमार गर्ग को दी गई है।