फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा आज: चंडीगढ़ में जलेगा 92 फुट का रावण, जाम से बचने के लिए रूट देखकर निकलें

Wed, 05 Oct 2022 09:46 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सेक्टर-46 की कमेटी की सिल्वर जुबली पर लंकापति रावण के पुतले की घूमती हुई गर्दन और चेहरा, रावण की नाभि में से निकलती हुई अमृत कुंड की धारा और आंखों से निकलने वाले आग के शोले आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
विज्ञापन
सेक्टर 46 में खड़े पुतले।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयदशमी का पर्व बुधवार को उत्साह के साथ मनाया जाएगा। शहर में 30 से अधिक जगहों पर रावण दहन होगा। रामलीला और दशहरा आयोजन कमेटियों ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार रावण का सबसे बड़ा पुतला 92 फुट का है जिसे सेक्टर-46 के सब्जी मंडी ग्राउंड में जलाया जाएगा।

विज्ञापन


दशहरा पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यातायात व्यवस्था के लिए ट्रैफिक पुलिस ने भी रूट प्लान जारी कर दिया है। श्री सनातन धर्म दशहरा कमेटी सेक्टर-46 की ओर से भव्य आयोजन किया जाएगा। रावण के अलावा यहां 85 फुट के कुंभकर्ण और 82 फुट ऊंचे मेघनाद के पुतले तैयार किए गए हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निगम आयुक्त आनिंदिता मित्रा रहेंगी जबकि एसडी कॉलेज-32 के प्रिंसिपल अजय शर्मा विशेष अतिथि होंगे।

सेक्टर-46 की कमेटी की सिल्वर जुबली पर लंकापति रावण के पुतले की घूमती हुई गर्दन और चेहरा, रावण की नाभि में से निकलती हुई अमृत कुंड की धारा और आंखों से निकलने वाले आग के शोले आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

विज्ञापन

कमेटी के मुख्य संरक्षक जतिंदर भाटिया, प्रधान नरिंदर कुमार भाटिया और महासचिव सुशील सोवत ने बताया कि उनके यहां रावण, मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतले पूरे ट्राइसिटी में सबसे ऊंचे हैं। सूर्यास्त होते ही पुतलों का दहन किया जाएगा। आयोजन स्थल पर लगभग 100 फुट की ऊंचाई पर उड़ रहा एक विशाल गुब्बारा श्रद्धालुओं का श्री सनातन धर्म दशहरा कमेटी की ओर से स्वागत करेगा।

विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी
अपराह्न तीन बजे सेक्टर-46 के श्री सनातन धर्म मंदिर से एक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। सेक्टर-45 स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में माथा टेकने के बाद सेक्टर-46 स्थित श्री गुरु सिंह सभा पहुंचेगी, जहां गुरुद्वारा कमेटी की ओर से स्वागत किया जाएगा। शोभायात्रा सेक्टर-46 के इलाकों से गुजरती हुई दशहरा ग्राउंड में पहुंचेगी।

आज यहां होंगे आयोजन
सेक्टर-17 के परेड ग्राउंड, पीयू का लॉ ग्राउंड, सेक्टर 40 के कम्युनिटी सेंटर के पास, सेक्टर-40 बी का बड़ा ग्राउंड, सेक्टर-49 का ग्राउंड, सेक्टर-29 का ओसीएफ दशहरा ग्राउंड, सेक्टर-30 के आरबीआई क्वाटर के पास, सेक्टर-32 डी के मेन मार्केट ग्राउंड में, गांव मलोया के बस स्टैंड के पास स्टेडियम में, मलोया के स्माल फ्लैट के साथ डिस्पेंसरी के साथ सटे ग्राउंड में, सेक्टर-7 के रामलीला ग्राउंड में, सेक्टर-28 में डिस्पेंसरी के साथ सटे ग्राउंड में, सेक्टर 34 के ग्राउंड में, रामदरबार के मंडी ग्राउंड की पार्किंग, सेक्टर-46 के सब्जी मंडी ग्राउंड, सेक्टर-27 के रामलरीला ग्राउंड, सेक्टर-7 के आर्य समाज मंदिर के साथ लगते ग्राउंड, सेक्टर 56 के रामलीला ग्राउंड, राम दरबार के सब्जी मंडी ग्राउंड मस्जिद के पास, सेक्टर-41 डी के रामलीला ग्राउंड, सेक्टर 24 और 23 की डिवाइडिंग सड़क पर सेक्टर 24 की साइड वाले ग्राउंड में और सेक्टर 17 के सर्कस ग्राउंड में दशहरा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

1- सेक्टर-17 परेड ग्राउंड
उद्योग पथ पर आईएसबीटी सेक्टर 17 चौक से 17/18 लाइट प्वाइंट, अरोमा लाइट प्वाइंट, सेक्टर 18/ 19/20/21 चौक और क्रिकेट स्टेडियम चौक शाम साढ़े 5 बजे से शाम साढ़े 6 बजे बंद रहेगा। केवल बसों को इस मार्ग पर चलने की अनुमति रहेगी।

यहां पार्क करें गाड़ियां

  • सेक्टर-22 ए और बी मार्केट
  • फुटबॉल ग्राउंड सेक्टर-17
  • नीलम सिनेमा के आगे व पीछे पार्किंग में
  • सेक्टर-17 बस स्टैंड
     
सेक्टर-34 मैदान में आयोजन
सेक्टर 34/35 लाइट प्वाइंट से फर्नीचर मार्केट मोड़, सेक्टर 34 की ओर सड़क आम लोगों के लिए शाम 5 बजे से 7 बजे तक बंद रहेगी।

यहां पार्क करें गाड़ियां
  • सब्जी मंडी ग्राउंड सेक्टर-34
  • साम मॉल की पार्किंग
  • लाइब्रेरी बिल्डिंग पार्किंग
  • कांप्लेक्स पार्किंग
     
सेक्टर-46 मैदान में आयोजन
सेक्टर 45/46 लाइट पॉइंट से सेक्टर 46 की ओर जाने वाली सड़क को आम लोगों के लिए शाम 5 बजे से शाम 7 बजे तक बंद रहेगी।
 
यहां पार्क करें गाड़ियां
  • सेक्टर 46 मार्केट
  • रेहड़ी मार्केट के पास ओपन ग्राउंड में
  • बूथ मार्केट की पार्किंग सेक्टर-46 डी पार्किंग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें