फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Assembly Election: एक सितंबर से पहले आएगी जजपा उम्मीदवारों की सूची, दुष्यंत बोले-युवाओं को देंगे मौका

Wed, 21 Aug 2024 02:29 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पिछले विधानसभा चुनाव में दस सीटें जीतने वाली जननायक जनता पार्टी में अब केवल तीन विधायक बचे हैं। भाजपा के साथ सरकार में साझीदार बनी जजपा इस बार अकेले ही मैदान में उतर रही है।
विज्ञापन
dushyant chautala - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने एक सितंबर से पहले विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की सूची जारी करने का एलान किया है। इसमें सबसे ज्यादा युवाओं को मौका दिया जाएगा। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मंगलवार को दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में ये बात कही।
विज्ञापन


दुष्यंत ने कहा कि एक सितंबर से पूर्व पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक होगी। इसी दौरान उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा करके प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। जजपा ने सिरसा में होने वाले कार्यक्रम में अग्निवीरों को मुफ्त शिक्षा देने की बड़ी घोषणाएं की है। पार्टी जल्द महिला, किसान, कमजोर वर्ग के हित में घोषणाएं करेगी।

दुष्यंत ने बताया कि सरकार में हिस्सेदारी के दौरान 2019 के अपने चुनाव घोषणा पत्र के प्रत्येक बिंदु पर पार्टी ने काम किया था। कुरुक्षेत्र में रविदास मंदिर निर्माण, 75 प्रतिशत रोजगार कानून, पंचायतों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण, बीसीए को आठ प्रतिशत आरक्षण जैसी अनेक घोषणाओं पर काम करके दिखाया है।

हुड्डा हिम्मत दिखाएं तो साथ में नामांकन भरवाने जाऊंगा : दुष्यंत

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हमारे पास 10 विधायक होते तो हम राज्यसभा उम्मीदवार का नामांकन भरवा देते। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा 30 से ज्यादा विधायकों का समर्थन होने के बावजूद डर रहे हैं। अब भी भूपेंद्र हुड्डा के पास समय है, अगर हुड्डा हिम्मत दिखाएं तो वह खुद उनके साथ जाकर उम्मीदवार का नामांकन भरवाने के लिए तैयार हैं। वहीं, जजपा के विधायकों पर दुष्यंत ने कहा कि साथ छोड़ने वालों को ही सही कारण पता होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें