फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चोरी के 15 मोबाइल और 7 सबमर्सिबल मोटर बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने दो चोर-लुटेरा गैंग का भंडाफोड़ कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से सबमर्सिबल की 7 मोटरें, 14 लूटे हुए मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि देसराज निवासी लंमा पिंड जालंधर ने शिकायत दी थी कि उसने 15 अगस्त को अपनी दुकान का शटर बंद कर दिया था। अगले दिन जब वह अपनी दुकान पर लौटा तो देखा कि चोरी हो गई है और तीन अज्ञात लोग 10 सबमर्सिबल मोटर चोरी कर ले गए हैं। मामले में जांच के बाद तीन आरोपियों की पहचान दीपक उर्फ दीपू पुत्र निवासी मोहल्ला संतोषी नगर जालंधर, सुनील कुमार उर्फ जादू निवासी संतोषी नगर जालंधर और राम मिलन संतोषी नगर जालंधर के रूप में हुई। पुलिस ने उनके पास से तीन मोटरें बरामद की थी। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि रोमी के खिलाफ पांच और सुनील के खिलाफ एक एफआईआर पहले ही दर्ज की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि अभी तक दीपक की कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं मिली है। वहीं एक अन्य मामले में पुलिस ने युवक के पास से 15 मोबाइल, तीन गैस सिलेंडर और एक मोटरसाइकिल बरामद की। आरोपी की पहचान साजन निवासी दशहरा ग्राउंड बस्ती शेख जालंधर के रूप में की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें