फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का एलान- रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी इलेक्ट्रिक बसें, प्रदूषण होगा कम

Thu, 09 Jan 2020 12:21 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
विज्ञापन
दुष्यंत चौटाला - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए प्रदेश सरकार ने फैसला लिया है कि हरियाणा परिवहन के बेड़े में इलेक्ट्रिक बसें शामिल की जाएंगी। उपमुख्यमंत्री बुधवार को पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में जनसमस्याएं सुनने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान जिले के विभिन्न गांवों से आए 700 से अधिक लोगों ने अपनी समस्याएं व शिकायतें उपमुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। उपमुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सुपुर्द करते हुए इनके जल्द समाधान के संबंध में निर्देश दिए।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यावरण प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए बहुत गंभीर है। एनजीटी के कार्बन उत्सर्जन पर रोक के प्रयासों के बीच प्रदेश सरकार ने अन्य उपायों के साथ ही अब हरियाणा रोडवेज के बेड़े में इलेक्ट्रिक बसें शामिल करने का फैसला लिया है। यह बसें सिटी बस सर्विस से लेकर अंतर-जिला सेवाओं के लिए इस्तेमाल की जाएंगी। 

प्रदेश सरकार ने हिसार एयरपोर्ट रनवे के विस्तार के लिए एनवायरनमेंट क्लीयरेंस मांगी है। इससे हिसार एयरपोर्ट से दूसरे चरण की हवाई सेवाएं शुरू हो सकेंगी। रनवे विस्तार के मार्ग में एक नाले व महिला बाल विकास विभाग के एक केंद्र की अड़चन को हटाने का प्रस्ताव भी मंजूर हो गया है। उन्होंने कहा कि अगले छह माह में एयरपोर्ट रनवे का विस्तार करने का मार्ग प्रशस्त होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें