फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'इनेलो नेताओं को जेल भेजने में हुड्डा का हाथ'

Fri, 05 Sep 2014 12:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पार्टी शुरू से ही कहती आ रही है कि ओमप्रकाश चौटाला, अजय चौटाला व विधायक शेर सिंह बड़शामी को कांग्रेस ने सीबीआई के साथ साजिश रच कर जेल भिजवाया है।
विज्ञापन


सीबीआई प्रमुख के आवास पर मिलने के लिए आने वालों का रिकार्ड रखने के लिए रखी विजिटर बुक में स्पष्ट दर्ज है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा 2013 में सीबीआई प्रमुख से उनके आवास पर दो बार मिलने गए थे। इससे साबित हो गया है कि इनेलो नेताओं को जेल भिजवाने के पीछे हुड्डा की अहम भूमिका रही है।
विज्ञापन

हुड्डा भी मिले थे सीबीआई निदेशक से

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सीबीआई निदेशक की विजिटर डायरी के मुताबिक मुख्यमंत्री हुड्डा भी उनके आवास पर दो बार मिलने गए थे। हुड्डा की यह मुलाकात राजनीति से प्रेरित थी और उनका मकसद इनेलो नेताओं को हर कीमत पर जेल भिजवाना और जेल से बाहर आने के रास्ते में अड़चनें लगाने से संबंधित था।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने यह सारा षड्यंत्र अपनी कुर्सी बचाने के लिए किया। मुख्यमंत्री को आभास हो गया था कि प्रदेश में इनेलो तेजी से उभर रही है और उसके सत्ता में आने के बाद जमीन घोटालों का पर्दाफाश होगा। इसी डर के चलते कांग्रेसी नेताओं ने इनेलो नेताओं को जेल भेजने का षड्यंत्र रचा और इसमें सीबीआई को हथियार के रूप में इस्तेमाल किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें