फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कपलिंग में तकनीकी खराबी, अमृतसर आ रही ट्रेन के दो कोच पीछे छूटे

Mon, 29 Sep 2025 09:13 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। कपलिंग में तकनीकी खराबी के कारण मुंबई से अमृतसर आ रही पश्चिम एक्सप्रेस (गाड़ी नंबर 12925) के दो एसी कोच कुछ ही मिनटों के अंतराल में दो बार अलग होकर पीछे छूट गए। चलती ट्रेन में कोच के पीछे छूटने का हादसा पहली बार महाराष्ट्र में और दूसरी बार गुजरात में हुआ। रेलवे प्रबंधन को जैसे ही इसकी जानकारी मिली तो तुरंत उन डिब्बों को बदल दिया गया जो बार-बार ट्रेन से अलग हो रहे थे। सभी यात्रियों को सुरक्षित रवाना कर दिया गया। फिलहाल, यह ट्रेन 3 घंटा लेट है।
विज्ञापन



रविवार सुबह 11 बजकर 35 मिनट पर पश्चिम एक्सप्रेस मुंबई के बांद्रा टर्मिनल से रवाना हुई थी। दोपहर करीब सवा एक बजे ट्रेन महाराष्ट्र के वनगांव और दहानू रोड स्टेशन के बीच थी। इसी दौरान इसके एसी कोच ए-1 और ए-2 के कपलिंग में तकनीकी समस्या आई। इस वजह से दोनों कोच अलग हो गए। इसके बाद ट्रेन को करीब 25 मिनट तक रोका गया। ट्रेन के पायलट और अन्य कर्मियों ने अपने लेवल पर तकनीकी सुधार कर पौने 2 बजे ट्रेन को वहां से रवाना किया। गाड़ी अभी कुछ दूर चली कि दोपहर करीब दो बजकर 10 मिनट पर गुजरात के संजन स्टेशन के पास एक बार फिर वही समस्या सामने आई। वलसाड स्टेशन पर चलती ट्रेन से एसी कोच फिर से अलग हो गए। इसके बाद गुजरात के वलसाड से तकनीकी कर्मचारी मौके पर बुलाए गए। दोपहर सवा 3 बजे एक विशेष लोकोमोटिव इंजन भी घटनास्थल पर पहुंचाया गया। यह इंजन उस ट्रेन को खींचकर वलसाड स्टेशन पर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें