फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मूसलाधार बारिश से बलटाना चौकी व ढकोली थाने में जलभराव, दो मुलाजिमों को लगा करंट

विज्ञापन
पुलिस चौकी बलटाना में भरा पानी।
विज्ञापन
ढकोली थाने में के रिकार्ड रूम का सामान हुआ गीला, कंप्यूटर, प्रिंटर व सीसीटीवी कैमरे खराब
विज्ञापन

रिकाॅर्ड में पकड़ी शराब की बोतलें पानी में बह गईं

संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। शुक्रवार को अलसुबह करीब तीन बजे से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने बलटाना के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। बारिश इतनी तेज थी कि मात्र आधे घंटे में पानी ही पानी नजर आने लगा। यह बारिश का पानी गालियों के साथ-साथ लोगों के घरों में भी घुस गया। बलटाना पुलिस चौकी व ढकोली थाने में भी पानी भर गया। ढकोली थाने में तैनात सिपाही मक्खन सिंह व कुलदीप सिंह को पानी निकालते में समय करंट लग गया जिन्हें इलाज के लिए ढकोली अस्पताल में भर्ती करवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सुबह छुट्टी दे दी गई। ढकोली अस्पताल में मुंशी सहित सात लोग थाने में मौजूद थे। पुलिस मुलाजिम रात 2 बजे से सुबह 8 बजे तक थाने में भरा बरसाती पानी निकालते रहे। रिकार्ड रूम में पानी भरने से सारा रिकार्ड गीला हो गया, जिसे सुखाने का काम शुक्रवार शाम तक जारी था। थाने में क्लेरिकल काम के लिए लगाए तीन कंप्यूटर, प्रिंटर, सीसीटीवी कैमरे व अन्य सामान भी खराब हो गया। वहीं, रिकाॅर्ड में दर्ज अवैध शराब की बोतलें भी पानी में बह गईं। इसके अलावा बलटाना के वार्ड नंबर 7 के विकास नगर, न्यू विकास नगर और प्रशांत विहार में आधे से ज्यादा घरों में भर पानी ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया। अचानक से आए पानी के कारण बहुत से लोगों के घरों का सामान भी खराब हो गया स्थानीय निवासियों महेश राज, ऊषा रानी, शुभम शर्मा, अमन वर्मा, दीक्षित सिंगला ने बताया कि हमारे क्षेत्र में सही तरीके से पानी की निकासी न होने के कारण पहले भी अक्सर पानी भर जाता है जिसके कारण हमें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नगर परिषद के अधिकारियों और पार्षद को हमारी समस्या की ओर ध्यान देकर जल निकासी प्रबंध सही करवाने चाहिए।

बॉक्स:::
सुखना चौ का जलस्तर बढ़ने से पुलिस चौकी बलटाना भी हुई जल मग्न :::
रात में हुई भारी बारिश और सुखना झील के फ्लड गेट खोलने से सुखना चौ का जलस्तर एकदम से बढ़ गया। जिसके कारण पानी पुलिस चौकी बलटाना के पास सुखना चौक के ऊपर बने पुल के ऊपर से बहने लगा। पानी इतना ज्यादा आ गया के बलटाना की पुलिस चौकी के अंदर भी घुस गया। पुलिस चौकी में पानी दोपहर बाद तक भी भरा हुआ था, क्योंकि यहां से कहीं भी कोई जल निकासी का सही प्रबंध नहीं है। इसके कारण पुलिस मुलाजिमों को भी अपना काम करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स ::::
बलटाना के वार्ड नंबर 7 में अगर किसी प्रकार की कोई जल निकासी संबंधी समस्या है तो उसे जल्द ही दुरूस्त करवा दिया जाएगा। इसके अलावा पुलिस चौकी में भी मोटर लगवा कर पानी निकाल दिया जाएगा।

जितेंद्र सिंह बैंस, एसडीओ, नगर परिषद जीरकपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें