फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेस्टिवल सीजनः विमान कंपनियों ने बढ़ाए टिकट के रेट, जानिए नई कीमतें

Tue, 04 Oct 2016 07:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Chandigarh first International Flight - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इधर फेस्टिवल सीजन शुरू हुआ, उधर विमान कंपनियों ने फ्लाइट की टिकटें महंगी कर दीं। इंटरनेशनल एयरपोर्ट से टिकट अन्य दिनों के मुकाबले चार गुना तक महंगी हो गई है। दिल्ली, मुंबई और बंगलुरू जाने वाले यात्रियों को 8 से 12 अक्तूबर और 27 से 30 अक्तूबर के बीच किराया भाडे़ पर अधिक खर्च करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मेक माई ट्रिप वेबसाइट के अनुसार यात्रियों को रुटीन में जहां मुंबई और बंगलुरू की टिकट तीन हजार रुपये में मिल जाती थी वही अब अक्तूबर में यह टिकट 6175 रुपये की है। यहां से इंडिगो की फ्लाइट में मुंबई जाने की 11 अक्तूबर की टिकट 12323 रुपये और 12 अक्तूबर की टिकट 14443 रुपये हैं।

11 अक्तूबर को विजयादशमी और 12 अक्तूबर को मोहर्रम के चलते इन दिनों में टिकट महंगी है। बाकि अन्य दिनों फ्लाइट में चंडीगढ़ से मुंबई का टिकट 6175 रुपये है। वहीं बंगलुरू के लिए इन दो दिनों का टिकट 7 हजार रुपये है, जबकि दिल्ली के लिए जाने का टिकट जहां 1600 रुपये में मिलता है वह इन दो दिनों में 4 से 5 हजार रुपये का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई, बंगलुरू और दिल्ली जाना अब पड़ेगा महंगा

विमान में 'जेहाद' चिल्लाने पर नौ महीने के लिए जेल - फोटो : Getty Images
वहीं दीवाली से तीन दिन पहले टिकट का दाम अभी 6175 रुपये मुंबई और बंगलुरू के लिए हैं। टूर एंड ट्रैवल कंपनी के मालिक केएल बंसल ने बताया कि अभी यह टिकट दो गुने दाम तक पहुंच गए हैं।

अगर इस टिकट की बुकिंग अभी कराई जाएगी तो यह मुंबई के लिए 6175, बंगलुरू के लिए 7 हजार और दिल्ली के लिए 4 हजार का मिल जाएगा। अगर इसे तत्काल में एक या दो दिन पहले लिया जाएगा तो यह टिकट और महंगा मिलेगा।

इसलिए मुंबई, बंगलुरू और दिल्ली जाने वाले यात्रियों को टिकट 20 दिन पहले करा लेना चाहिए। अगर लोग एक दिन पहले कराएंगे तो मुंबई की टिकट 20 हजार रुपये की मिलेगी। चंडीगढ़ एयरपोर्ट से रोज 22 फ्लाइट का संचालन होता है।

इनमें इंडिगो, स्पाइसजेट, जेट एयरवेज, गो एयर, विस्तारा, एयर एशिया और एयर इंडिया के काउंटर से भी टिकट कराई जा सकती है। वहीं इंडिगो के स्टेशन मैनेजर वरुण ने बताया कि फेस्टिवल सीजन में यात्री संख्या बढ़ने से टिकट महंगी हो गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें