चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू) में छात्र संगठनों की संयुक्त कार्रवाई समिति के 8 प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। इसमें कई मुद्दों को प्रशासन के समक्ष रखा गया। बैठक में वरिष्ठ सदस्य प्रो. नंदिता सिंह, प्रो. इमानुअल नाहर, प्रो. अनिल मोंगा, प्रो.वाईपी वर्मा और प्रो. संजय कौशिक ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए इन पर निगरानी के लिए एक समिति गठित करने की बात की। जेएसी ने कहा कि जब तक सभी मांगों पर ठोस, लिखित और समयबद्ध कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। जेएसी ने छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डीएसडब्ल्यू कार्यालय को 13 दिन के बाद खोलने का निर्णय लिया है। यह कार्यालय अब केवल कमेटी की देखरेख में चलेगा।
इस प्रक्रिया में डीएसडब्ल्यू की किसी भी प्रकार की भूमिका नहीं होगी। जेएसी ने मंगलवार को भूख हड़ताल शुरू करने का एलान किया। वीसी समेत अन्य जिम्मेदारों के घरों के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन भी किया। इस दौरान आंदोलन को बदनाम करने के लिए झूठा प्रचार करने वाले अधिकारियों और विद्यार्थियों के नाम सार्वजनिक किए जाएंगे।