फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: शहर में अलग-अलग जगह दो महिलाओं से झपटमारी, मामले की जांच जारी

Sat, 12 Apr 2025 01:12 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में शुक्रवार को अलग-अलग दो जगह पर दो महिलाओं से झपटमारी की वारदातें सामने आई हैं। झपटमारों ने एक महिला की कान की बाली और दूसरी से मोबाइल झपट लिया। संबंधित थाना पुलिस मामलों की जांच में लगी हुई है।
विज्ञापन

पहली घटना सेक्टर-29 स्थित रेहड़ी मार्केट के पास की है। महिला एससीओ नंबर-37 के पास खड़ी थीं। इस दौरान बाइक सवार दो युवक आए और कान से सोने की बाली झपटकर भाग गए। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं दूसरी घटना सेक्टर 47-सी के मकान नंबर 2509 के पास हुई। जहां बाइक सवार दो युवक पैदल जा रही महिला से मोबाइल छीनकर भाग गए। शिकायतकर्ता के अनुसार बाइक चालक ने नीली रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी। सेक्टर-31 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें