फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: डीएसपी विकास श्योकंद को सौंपा ऑपरेशन सेल का जिम्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पुलिस विभाग में दानिस्प कैडर के छह डीएसपी का कार्यभार सोमवार देर शाम को बदला गया है। इनमें कुछ डीएसपी का लोड कम किया गया है, जबकि कुछ को नया कार्यभार सौंपा है। एसपी सिटी मंजीत श्योराण ने मुख्यालय से जारी आदेशों में ऑपरेशन सेल का कार्यभार अब डीएसपी विकास श्योकंद को सौंपा है। यह कार्यभार पहले डीएसपी पी अभिनंदन के पास था। उन्हें अब मुख्यालय, ईओडब्ल्यू और डीसीएचजी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। डीएसपी विकास श्योकंद को ट्रैफिक में लगाए गए हैं और ऑपरेशन सेल का अतिरिक्त कार्यभार दिया है। डीएसपी ए वेंकटेश को चार चार्ज दिए गए थे। उनको राहत देते हुए डीएसपी मुख्यालय और डीएसपी डीसीएचजी का चार्ज हटा दिया है। अब वह डीएसपी विजिलेंस, साइबर और आईटी का कार्यभार देखेंगे। डीएसपी धीरज कुमार को ट्रैफिक से क्राइम में लगाया है। इनके पास एएनटीएफ और पीसीसी का अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। डीएसपी विजय सिंह को एसडीपीओ नार्थ ईस्ट का स्थायी प्रभारी बनाया है। डीएसपी लक्ष्य पांडेय को ट्रैफिक में लगाया गया है और इसके अलावा आईआरबी का अतिरिक्त कार्यभार रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें