भूपेंद्र सिंह हुड्डा और मनोहर लाल खट्टर
- फोटो : फाइल फोटो
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। डीएसपी विजिलेंस ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर गवाह बनने की पेशकश की है। हरियाणा के बिजली विभाग में डीएसपी विजिलेंस के पद पर तैनात एचपीएस अधिकारी देशबंधु पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ गवाह बनने को तैयार हो गए हैं।
देशबंधु ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को पत्र लिखकर गवाह बनने की पेशकश की है। उन्होंने कहा है कि पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में वे कई साल तक मुख्यमंत्री निवास पर सुरक्षा में तैनात रहे हैं, इसलिए बहुत कुछ जानते हैं।
सूत्रों के मुताबिक देशबंधु के इस कदम से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। देशबंधु का कई माह तक अंबाला-पंचकूला के तत्कालीन पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह के साथ विवाद चलता रहा। उस समय देशबंधु यहां एसीपी के पद पर तैनात थे।