फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाह रे यूटी पुलिस! डीएसपी और थाना प्रभारी विभागीय परीक्षा में ही फेल

Mon, 08 May 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ पुलिस - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
यूटी पुलिस के डीएसपी और थाना प्रभारी विभागीय परीक्षा में फेल हो गए हैं। विभागीय कार्रवाई और  दक्षता से जुड़े सवालों के सटीक जवाब तक डीएसपी नहीं दे पाए। दूसरी ओर कुछ इंस्पेक्टर अच्छे नंबरों से परीक्षा पास कर गए हैं। लेकिन पुराने पुलिस अफसरों-थानेदारों का परीक्षा में फेल होना चिंता की बात है। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक टेस्ट में फेल होने वाले डीएसपी के अंडर में शहर के अहम हिस्सों का कार्यभार है। जबकि, उनके नीचे काम करने वाले कुछ एसएचओ पहली ही बार में अव्वल आए। सूत्रों के अनुसार अधिकारियों की परीक्षा पिछले 10 दिनों से चल रही है। इसकी पूरी प्रक्रिया सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन में आयोजित की गई। विभाग की ओर से कुल 150 अंकों का प्रश्नपत्र दिया गया। इसमें पासिंग मार्क्स 105 थे। हैरानी की बात है कि डीएसपी साहब सहित कुछ इंस्पेक्टर 60-70 नंबर से ज्यादा नहीं ला सके। 

आईपीसी,सीआरपीसी, आईटी एक्ट और लॉ एंड ऑर्डर से जुड़े सवाल
सूत्रों के अनुसार विभाग की इस परीक्षा में परीक्षार्थी अधिकारियों से आईपीसी, सीआरपीसी, आईटी एक्ट और लॉ एंड ऑर्डर और पंजाब पुलिस रूल्स से जुड़े  सवाल किए जाते हैं। किस परिस्थितियों में क्या कदम उठाना है और कहां कौन सी धारा लगानी है। अगर ऐसी परीक्षा में कोई अधिकारी फेल होता है तो वास्तव में यूटी पुलिस विभाग के लिए विचार करने का विषय है।
विज्ञापन


मुख्य परीक्षार्थियों के हाथ में स्मार्ट सिटी का कानून व्यवस्था
सूत्रों के अनुसार पहली पाली में सभी थाना प्रभारियों की परीक्षा ली गई। इन प्रभारियों के कंधे पर शहर की कानून व्यवस्था सौंपी गई है। इनमें से कुछ थाना प्रभारी टेस्ट में फेल भी हो गए, जिनको दोबारा से टेस्ट देने का मौका दिया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें