गणतंत्र दिवस पर डीएसपी सहित शहर के 14 पुलिस कर्मचारियों को पुलिस मेडल से सम्मानित किया जाएगा।
सम्मानित करने वालों में डीएसपी बीएस नेगी, इंस्पेक्टर सीता देवी, एसआई सुखदयाल सिंह, एएसआई राकेश रसीला, हेड कांस्टेबल बलजीत सिंह, एसआई मेहर चंद, एसआई हरज्ञान सिंह, हेड कांस्टेबल सत्या, सुखविंद्र कौर, हेड कांस्टेबल राज पाल, कांस्टेबल जसबीर सिंह, जसविंद्र सिंह और अमृत कौर का नाम शामिल है।
उक्त कर्मचारियों को उत्कृष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया जा रहा है।