फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो में देखिए टल्ली विदेशी युवती की ऊल जुलूल हरकतें

Wed, 02 Sep 2015 08:34 AM IST
मोहित धूपड़/अमर उजाला, अंबाला कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन
उज्बेकिस्तानी युवती ने शराब के नशे में टल्ली होकर बीच सड़क जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। मामला हरियाणा में अंबाला कैंट का है। करीब छह घंटे तक युवती का ड्रामा चला। वह बुरी तरह से नशे में धुत थी। पहले उस युवती ने अंबाला से गुजर रहे हाइवे पर मोहड़ा के पास हंगामा किया और फिर जब उसे कैंट सिविल लाया गया, तो उसने वहां भी अपना ड्रामा और हंगामा जारी रखा।
विज्ञापन


आखिर में पड़ाव पुलिस विदेशी युवती को थाने में ले गई और देररात उसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जहां ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने पुलिस को युवती के खिलाफ फोरेन एक्ट के तहत केस दर्ज करने के आदेश दिए। क्योंकि इस दौरान न तो युवती के पास पासपोर्ट था और न ही इमिग्रेशन से संबंधित जरूरी दस्तावेज।

पड़ाव पुलिस ने देररात विदेशी युवती के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। सोमवार को युवती को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा। जिस पर सुनवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पहले नेशनल हाईवे पर हंगामा, जाम लगा

दरअसल, पड़ाव पुलिस को कुछ वाहन चालकों ने सूचना दी थी कि एक विदेशी युवती मोहड़ा हाइवे पर सड़क पर अजीबो-गरीब हरकतें कर रही थी।

तभी पुलिस मौके पर पहुंची और उसने युवती को संभाला। युवती कभी हाइवे के बीच में बैठती, कभी गाडिय़ों को रूकती और कभी सड़क पर भाग रही थी।

युवती ने बुरी तरह नशा किया हुआ था और वे आपे से बाहर थी। इस दौरान करीबन एक घंटे तक ट्रैफिक  भी प्रभावित होता रहा। खैर, पुलिस के पहुंचने पर युवती को हिरासत में लिया गया और उसे कैंट सिविल अस्पताल पहुंचाया।

फिर अस्पताल में पुलिस को छकाया, हाथापाई की

सिविल अस्पताल में लाने के बाद भी युवती अपने-आप में नहीं थी। उसे इमरजैंसी वार्ड में ले जाया गया। मगर युवती वहां से निकलकर बाहर आ गई और बाहर आकर परिसर में जोर-जोर से पुलिस कर्मियों पर ही चिल्लाने लगी। उसके बाद वे वहीं परिसर में साईं मंदिर में चली गई और वहां बैठ गई।

वहां पड़ाव पुलिस इंचार्ज सीमा व अन्य महिला कर्मियों ने उसे समझाने का प्रयास किया। मगर युवती कुछ भी समझने को तैयार नहीं थी। इसी दौरान युवती ने अचानक एक महिला पुलिस कर्मी से हाथापाई शुरू कर दी। उसके बाद युवती मंदिर परिसर से बाहर निकली और इमरजैंसी वार्ड के सामने फिर से हंगामा करने लगी।

इस दौरान करीबन छह घंटे गुजर गए। उधर, पड़ाव पुलिस अपने आला अधिकारियों को फोन के जरिए युवती की हालत की स्थिति बताते रहे। आला अधिकारियों के आदेश पर युवती का थाना पड़ाव ले जाया गया।
विज्ञापन

रात को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया

पड़ाव थाने में लाकर भी युवती अपने-आप में नहीं थी। थाने में एसीपी पंखुड़ी भी पहुंच गई। एसीपी ने भी उससे पूछताछ शुरू की। तब युवती ने बताया कि वे उज्बेकिस्तान से आई है और वे दिल्ली से यहां पहुंची है। युवती ने बताया कि वे टूरिस्ट वीजा पर यहां आई है। युवती बार-बार एसीपी से दिल्ली वापस भेजने को कहती रही।

उधर, पड़ाव पुलिस भी इस बात को उलझी हुई थी कि आखिरकार अब इस युवती के संबंध में क्या कार्रवाई की जाए? इसी के चलते रात को ही पड़ाव पुलिस ने युवती को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के आवास में उनके समक्ष पेश किया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने पुलिस की रिपोर्ट पर युवती के खिलाफ फोरेन एक्ट के तहत केस दर्ज करने के आदेश दिए।

ड्यूटी मजिस्ट्रेट के आदेशों पर खुद को उज्बेकिस्तान की बताने वाली युवती के खिलाफ फोरेन एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। क्योंकि न तो युवती के पास अपना पासपोर्ट था और न ही जरूरी दस्तावेज। सोमवार को फिर युवती को अदालत में पेश किया जाएगा।
-सीमा, इंचार्ज, पुलिस स्टेशन पड़ाव, अंबाला

यहां क्लिक करके देखें वीडियो


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें