फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत बीएमडब्ल्यू चालक ने एक किलोमीटर तक छह जगह मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब सीएम हाउस वाली सड़क से नयागांव टी-प्वाइंट की तरफ से आ रहे एक बीएमडब्ल्यू चालक बाइक और ढाबे के बाहर रखे सामान को उड़ा कर फरार हो गया। नशे में धुत कार चालक ने इस दौरान रास्ते में छह जगह टक्कर मारी। हादसे में बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे बाद के बाद आसपास के लोगों ने बीएमडब्ल्यू कार का करीब दो किलोमीटर तक पीछा किया, लेकिन कार चालक अपनी गलती मानने के बजाय लड़ाई झगड़े पर उतारू हो गया। आरोप है कि शिकायतकर्ता ने जब घटना की सूचना पुलिस को देनी चाही तो कंट्रोल रूम का नंबर ही नहीं लगा।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार देर रात करीब 11.30 बजे का है। नयागांव स्थित पाल ढाबा के पास कुछ युवक खड़े होकर खाना पैक करवा रहे थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने पहले एक बाइक सहित ढाबे के बाहर रखे सामान को टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे में बाइक का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को जानी नुकसान नहीं हुआ। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने कार का करीब दो किलोमीटर तक पीछा कर उसे रोक लिया। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि चालक पूरी तरह नशे में धुत था। बाइक और ढाबा मालिक ने टक्कर मारने का विरोध किया तो चालक अपनी गलती मानने के बजाय उनसे बहस करना शुरू कर दिया। मामला इस कदर बिगड़ गया कि चालक हाथापाई पर उतर आया, लोगों के बीच बचाव के बाद मामला किसी तरह शांत हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बीएमडब्ल्यू पंजाब सीएम हाउस की तरफ से आ रही थी और उसने नयागांव टी-प्वाइंट तक छह जगह टक्कर मारी है।
वाहनों की रफ्तार पर लगानी होगी रोक
ज्यादातर मामलों में देेखा गया है कि सड़क हादसे में सबसे ज्यादा मौतें तेज रफ्तार के कारण हुई हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि पुलिस तेज रफ्तार वाहनों पर रोक क्यों नहीं लगा पा रही है। अगर किसी को जानी नुकसान होता तो इसका जिम्मेवार कौन होता। पुलिस को देर तक नाका लगाने की जरूरत है, ताकि सड़कों पर तेज रफ्तार में दौड़ रहे वाहनों पर रोक लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें