फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नशे में धुत्त एएसआई ने सर्विस रिवाल्वर से युवक पर चलाई गोलियां, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कार सवार युवक के सामने कार लगाकर रोका, थाना कूमकलां में मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। गांव कटाणी कलां इलाके में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस मुलाजिम ने नशे में धुत्त होकर तेज रफ्तार कार एक कार चालक के सामने लगा दी। युवक ने किसी तरह से खुद का बचाव करने के लिए अपनी कार नाले में उतार दी जिसके बाद जब कटाणी कलां निवासी कार चालक जतिंदरपाल सिंह कारण पूछने के लिए गया तो वर्दी का रौैब दिखाते हुए एएसआई सुराजदीन ने तैश में आकर अपनी सर्विस रिवाल्वर से दो से तीन फायर कर दिए। किसी तरह से जतिंदरपाल सिंह ने अपनी जान बचाई। सूचना मिलने के बाद थाना कूमकलां की पुलिस ने खन्ना जिला के समराला में तैनात एएसआई सुराजदीन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थाना कूमकलां के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरपरताप सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। उसका डोप टेस्ट करवा दिया गया था जिसकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। सर्विस रिवाल्वर से गोलियां चलाए जाने की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। आगे की कार्रवाई उच्चाधिकारियों के आदेश पर की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें