फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नशे में धुत पुलिसकर्मी ने कार से बाइक सवार युवक को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गिलको पार्क रोड पर मोटरसाइकिल पर जा रहे युवक को नशे में धुत पुलिसकर्मी ने कार से टक्कर मार दी। आरोपी कार चालक संदीप पंजाब पुलिस में हवलदार के पद पर तैनात है जो किसी काम से चंडीगढ़ आया था। काम पूरा कर वह संगरूर जा रहा था। इस दौरान उसने बाइक सवार को टक्कर मार दी। पीड़ित गुरइकबाल सिंह वासी लुधियाना हाल वासी खरड़ ने बताया कि वह रेस्टोरेंट में काम करता है। उस दिन वह खाना पैक करवाकर एयरपोर्ट रोड से होते हुए खरड़ जा रहा था। रात करीब एक बजे वह जब गिलको पार्क के पास पहुंचा तो गलत दिशा से एक हरियाणा नंबर की गाड़ी तेज रफ्तार से आ रही थी। गाड़ी को आता देख उसने बचने की कोशिश की लेकिन तब तक गाड़ी ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गया। राहगीरों ने उसे फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसका इलाज जारी है। हादसे में पीड़ित की दोनों टांगें, बाईं बाजू और कंधा फ्रैक्चर हो गया। इसके अलावा शरीर पर काफी चोट आई है।
विज्ञापन

पुलिस ने नहीं करवाया आरोपी पुलिसकर्मी का मेडिकल
पीड़ित के दोस्त नवजोत सिंह ने बताया कि आरोपी गाड़ी चालक पंजाब पुलिस में तैनात है। वह वारदात के समय शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था। आरोपी वारदात को अंजाम देकर वहां से फरार हो गया। इतना ही नहीं पुलिस में जब शिकायत की गई तो आरोपी का कोई मेडिकल भी नहीं कराया गया। जब गुरइकबाल सिंह को अस्पताल पहुंचाया तो वहां पर आरोपी पुलिसकर्मी भी पहुंचा और उसने पैसे लेकर समझौता करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें