लालड़ू। फेसबुक पर हुई दोस्ती के बाद अंबाला कैंट के होटल में युवक की ओर से नाबालिग से दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो व फोटो फेसबुक पर डालने की धमकी देने का मामला सामने आया है। लालड़ू पुलिस ने शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई के लिए संबंधित थाने को भेज दी है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनकी छोटी लड़की की उम्र करीब 17 साल है। उसकी दोस्ती फेसबुक से प्रवीण गौतम वासी बुलंदशहर से हो गई। आरोपी ने उसे सदर बाजार अंबाला कैंट के होटल में बुलाया और वहां उसने दुष्कर्म करने के साथ ही अश्लील वीडियो भी बनाया। आरोपी ने बेटी को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और कहा कि अगर वह मिलने नहीं आई तो उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इस कारण वह सदर बाजार अंबाला कैंट के होटल में जाती रही और आरोपी जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा। तंग आकर उससे मिलने से मना कर दिया तो उसने अश्लील वीडियो बड़ी बेटी के व्हाट्सएप पर भेजकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।