फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग्स रैकेट में उछला कैबिनेट मंत्री के बेटे का नाम

Wed, 26 Feb 2014 12:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रग्स रैकेट मामले में इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) की जांच में कैबिनेट मंत्री सरवण सिंह फिल्लौर के बेटे दमनवीर सिंह का नाम उछला है, लेकिन पंजाब पुलिस फिलहाल इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं करने जा रही है।
विज्ञापन


ईडी ने इस संबंध में अभी तक पुलिस से कोई संपर्क नहीं साधा है। ईडी से दमनवीर के बारे में अधिकृत जानकारी प्राप्त होने के बाद ही पुलिस कार्रवाई शुरू करेगी।

ध्यान रहे कि ईडी की ओर से दमनवीर सहित गोराया के बिजनेसमैन चुन्नी लाल गाबा को जांच में शामिल होेने के लिए समन जारी किए हैं। दमनवीर को आगामी 28 फरवरी को जांच में शामिल होना है।
विज्ञापन


छह हजार करोड़ के इस अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी मामले के मुख्य आरोपी पूर्व डीएसपी जगदीश सिंह भोला ने ईडी की पूछताछ में कहा था कि दमनवीर ने दिल्ली बेस्ड एक सिंथेटिक ड्रग सप्लायर को फिल्लौर के नजदीकी गाबा से मिलवाया था। इस प्रकार ईडी इस केस की कड़ियों को जोड़ते हुए अब दमनवीर तक पहुंच गई है।

इस संबंध में पुलिस के रुख के बारे में बात करने पर पटियाला के एसएसपी एचएस मान ने कहा कि जहां-जहां भी सबूत मिल रहे हैं, कार्रवाई की जा रही है।

कैबिनेट मंत्री सरवण सिंह फिल्लौर के बेटे के संबंध में ईडी ने अभी तक अधिकृत रूप से पुलिस के साथ कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

अगर, ईडी उन्हें औपचारिक रूप से कोई जानकारी उपलब्ध करवाता है, तो उसके अनुसार आगे कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि इस मामले में भोला ने कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया का नाम भी लिया था। इसकी जांच पुलिस ने की और प्राथमिक रिपोर्ट में मजीठिया को क्लीन चिट दे दी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें