फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी से मिले डॉ. नेहा शौरी के पिता, बोले- हाई पॉवर जांच कमेटी के दो अधिकारी बदल दीजिए

Mon, 08 Apr 2019 02:43 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
डॉ. नेहा शौरी
विज्ञापन
डॉ. नेहा शौरी हत्याकांड की जांच को दस दिन बाद भी दिशा नहीं मिल सकी है। एसटीएफ, हाई पॉवर कमेटी और फिर पीएमओ से गवर्नर को सौंप दिया गया है। उसके बाद भी हत्याकांड की हर थ्योरी हवाई साबित हो रही है। जांच से असंतुष्ट नेहा शौरी के पिता ने हाई पॉवर कमेटी से दो अधिकारियों को हटाए जाने की मांग आला अधिकारियों से की है। नेहा शौरी हत्याकांड को दस दिन बीत चुके हैं, लेकिन जांच टीमें कई बन चुकी हैं।
विज्ञापन


नेहा का परिवार इस पूरी कार्रवाई को आंखों में धूल झोंकने के समान मान रहा है। जांच प्रक्रिया से असंतुष्ट नेहा के पिता रिटायर्ड कैप्टन केके शौरी ने हाल ही में आईजी क्राइम-वन पीके सिन्हा से मुलाकात कर सरकार द्वारा बनाई हाई पॉवर कमेटी में शामिल दो अधिकारियों को बदलने की मांग की है। हालांकि अभी तक उनकी इस मांग पर न तो कोई कदम उठाया है और न ही उन्हें संतुष्ट करने के लिए आला अधिकारियों ने कोई कारगर भरोसा दिया है।

बता दें कि आईजी वी नीरजा की अगुवाई में बनी इस स्पेशल जांच टीम में एसएसपी मोहाली, एसएसपी रोपड़ के अलावा रोपड़ के एडीसी जनरल और नेहा के विभाग एफडीए के असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर शामिल हैं।
विज्ञापन


सीबीआई जांच की मांग
नेहा के पिता एफडीए अधिकारियों के रवैये से भी निराश हैं। उन्होंने एक बार फिर एफडीए और प्रशासन पर कई सवाल खड़े करते हुए सीबीआई जांच की मांग की है। उनका कहना है कि अभी तक की कार्रवाई सिर्फ समय की बर्बादी और आईवॉश है। अधिकारी जानबूझकर जांच को दिशा से भटकाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें