फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसा रोड पर दुकान गिराने से तनाव

Sat, 27 Sep 2014 12:29 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसा रोड पर तीन दुकानों को जबरन खाली कराने के आरोप तीन किरायेदारों ने लगाए हैं। वहीं जिन लोगों पर खाली कराने के आरोप है उनका कहना है कि हाईकोर्ट में केस जीतने के कारण शुक्रवार को उन्हें एक किरायेदार ने दुकान की चाबी सौंपी थी।
विज्ञापन


जिसके बाद दुकान को तोड़ कर गिरा दिया गया। वहीं बताया रहा है कि जिस दुकान को गिराया गया है उसके साथ लगती अन्य दो दुकानों में भी तोड़फोड़ का प्रयास हुआ था।

दोनों दुकानों के किरायेदार ताला लगाकर वहां से चले गए। तीनों दुकानदारों ने इस मामले की शिकायत पुलिस को नहीं की है।

इनका कहना है कि  इससे पहले भी उनकी दुकानों को गिराने का प्रयास हो चुका है, तब उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को की थी,लेकिन पुलिस ने किरायेदारों की एक नहीं सुनी, लिहाजा वे अदालत की शरण लेंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार को झांसा रोड पर भद्रकाली चौक के निकट स्थित तीन दुकानों को अचानक गिराए जाने के प्रयास से यहां माहौल तनावपूर्ण हो गया।

देखते ही देखते यहां काफी संख्या में लोग जमा हो गए। इसके बाद कब्जा लेने आए एक लोगों ने एक दुकान को गिराना शुरू कर दिया।

दुकान में तोड़फोड़ होते ही इसके साथ लगती दो दुकानों के किरायेदार ताला लगाकर वहां से चले गए। तीनों दुकानदारों का कहना है कि वे 1986 से इन दुकानों में किरायेदार हैं।

एक किरायेदार श्यामलाल का कहना है कि उससे शुक्रवार को जबरन दुकान की चाबी ले ली और दुकान में तोड़ फोड़ शुरू कर दी।

वहीं दूसरी दुकान के किरायेदार सतीश शर्मा ने भी आरोप लगाया कि कुछ भू-माफिया के लोग उनके साथ जबरदस्ती कर रहे हैं।

वहीं लखविंद्र सिंह ने बताया कि वह लोग इस दुकान का केस जीत चुके हैं। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने इन दुकानों का फैसला उनके हक में सुनाया है।

उन्होंने श्यामलाल के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उसने स्वयं चाबी उनके हवाले की थी और अब झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। लखविंद्र सिंह ने उनके हक में हुए अदालत के फैसले की कापी भी दिखाई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें