चंडीगढ़। बीते बुधवार को पुलिस ने शक के आधार पर सेक्टर-31/47 डिवाइडिंग रोड एक गाड़ी को रुकने का इशारा किया लेकिन चालक नाकेबंदी देखकर पहले ही गाड़ी रोक फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो 42 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक बीती रात को पुलिस सेक्टर-31/47 डिवाइडिंग रोड के पास नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान करीब सवा 12 बजे पुलिस ने दूर से आती दिखी गाड़ी को रुकने का इशारा किया लेकिन चालक ने नाके से कुछ दूर पहले ही गाड़ी रोक ली। इसके बाद चालक गाड़ी उतरकर सेक्टर-47 के जंगलों में भाग गया।