फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बैचरल ऑफ केमिकल इंजीनियरिंग में 80 में से 68 विद्यार्थियों की हुई प्लेसमेंट, अधिकतम पैकेज 9.45 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के डॉ. एसएस भटनागर यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के सत्र 2023-24 के विद्यार्थियों का अधिकतम पैकेज 9.45 लाख रहा। औसतन छात्रों को 6.42 लाख का पैकेज मिला। बीई केमिकल इंजीनियरिंग के 80 छात्रों ने प्लेसमेंट ड्राइव में भाग लिया। इनमें से 69 उसके लिए योग्य रहे। बैचलर इन केमिकल इंजीनियरिंग के 68 विद्यार्थियों की प्लेसमेंट हुई और इसके अलावा चार उच्च शिक्षा कर रहे हैं। तीन विद्यार्थियों ने स्वीडन की कंपनी की ओर से आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में भाग लिया, जिसका परिणाम अगस्त के पहले माह में आना है।
विज्ञापन


बेचरल ऑफ इंजीनियरिंग- फूड टेक्नोलॉजी बैच में सबसे अधिक पैकेज 7 लाख और बीई केमिकल प्लस एमबीए का 6.5 लाख पर एनम रहा। प्लेसमेंट के लिए योग्य विद्यार्थियों में से बीई फूड टेक्नोलॉजी में 92 प्रतिशत और बीई केमिकल विद एमबीए में प्लेसमेंट रेट 78 प्रतिशत रहा। प्लेसमेंट ड्राइव में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसआरएफ, हनीड्यू, एचपीसीएल-एचएमईएल मेकडरमॉट आदि कंपनियों ने भाग लिया। केमिकल विद एमबीए के 2020-25 बैच के अधिकतम विद्यार्थियों को प्रति माह 15 से 30 हजार वेतन की इंटर्नशिप मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें