चंडीगढ़। कजौली वाटर वर्क्स से आने वाली पानी की लाइन में मरम्मत के कारण 27 से 30 जून, 1, 2 और 4 जुलाई को पेयजल सप्लाई प्रभावित रहेगी। 27 से 30 जून तक सुबह 4 बजे से 9 बजे तक फुल प्रेशर से पेयजल सप्लाई होगी। दोपहर में पानी सप्लाई नहीं होगी। शाम को 6 बजे से 9 बजे तक सप्लाई होगी। हालांकि 28 व 29 जून को फुल प्रेशर से पानी नहीं आएगा। वहीं 1, 2 व 4 जुलाई को भी पानी फुल सप्लाई से नहीं आएगा।