फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैर कर लौट रही महिला से गले से छीनी चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-47सी में सैर कर घर लौट रही महिला से बाइक सवार दो स्नैचर डेढ़ तोले सोने की चेन झपट कर फरार हो गए। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि स्नैचर सीसीटीवी में कैद हो गए हैं।
विज्ञापन

वारदात वीरवार सुबह 7.30 बजे की है। पीड़िता शोभना (35) सेक्टर-47सी में परिवार समेत रहती हैं। वह नेशनल इंश्योरेंस कंपनी में काम करती हैं। सुबह शोभना सैर करने के लिए निकली थी। थोड़ी देर बाद वह अपने घर लौट रही थी। जैसे ही अपने घर की गली में पहुंची तो एक युवक ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली और कुछ दूर पर खड़े अपने दूसरे साथी के बाइक पर बैठकर फरार हो गया। सूचना पर सेक्टर-31 कार्यकारी थाना प्रभारी सुरिंदर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पति ने दिया था गिफ्ट
शोभना ने बताया कि यह चेन उनके पति ने गिफ्ट किया था। चेन झपटने के दौरान उनके गले में चोट आई है। उन्होंने स्नैचर के पीछे कुछ दूर तक पीछा भी किया। आरोपियों की बाइक सिल्वर और हरे रंग जैसा था। बाइक का नंबर सिर्फ 0351 देख पाई। एक युवक ने टोपी पहनी थी, जबकि दूसरे ने हेलमेट लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें