फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ के सेक्टर-38 बी में डीआरडीओ बनाएगा कोविड क्वारंटीन केयर सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में कोविड के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए अब रक्षा मंत्रालय का रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) भी आगे आया है। डीआरडीओ ने प्रशासन से सेक्टर-38बी के बिल्डिंग नंबर-1100 में एक कोविड केयर सेंटर बनाने की इजाजत मांगी, जिसे शुक्रवार को मंजूरी दे दी गई।
विज्ञापन

डीआरडीओ सेक्टर-38बी में करीब 50 बेड का केयर सेंटर बनाएगा, जहां 80 प्रतिशत बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा होगी। यहां पर कोरोना के कम गंभीर पॉजिटिव मरीजों को रखा जाएगा और उन्हें दवाओं से लेकर खाने-पीने की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। प्रशासन ने कहा है कि डीआरडीओ को बेड, गद्दे, तकिए, चादर, खाने-पीने का सामान, डॉक्टर, नर्स, सिक्योरिटी गार्ड, सफाई कर्मी, पीपीई किट, ग्लब्ज-मास्क, मिनी कोविड केयर सेंटर की देखरेख के लिए एक मैनेजर आदि की व्यवस्था करनी होगी। इसके अलावा प्रशासन की तरफ से सेंटर की मंजूरी, स्थापित करने में मदद, सिर्फ जांच के लिए सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर, मरीजों को लाने-ले जाने के लिए एंबुलेंस और कूड़ा उठाने की व्यवस्था की जाएगी।
सीएचबी के सीईओ यशपाल गर्ग ने पीसीएस सौरभ अरोड़ा को इस काम में मदद करने की जिम्मेदारी सौंपी है। गौरतलब है कि प्रशासन ने अब तक कुल सात जगह पर मिनी कोविड केयर सेंटर व अस्पताल बनाने की मंजूरी दी है। इनमें बाल भवन, इंदिरा हॉलीडे होम, पीजीआई का इंफोसिस सराय, सेक्टर-8बी स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-27ए स्थित अरबिंदो स्कूल, सेक्टर-43 का स्पोर्ट्स कांप्लेक्स और सेक्टर-38बी का बिल्डिंग नंबर-1100 है। हालांकि, अभी तक श्री गुरु ग्रंथ साहिब सेवा सोसाइटी का बाल भवन और कोंपिटेंट फाउंडेशन का इंदिरा हॉलीडे होम में ही सेंटर शुरू हो पाया है। इसके अलावा अन्य सेंटर बनाने का काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें