चंडीगढ़। ट्राइसिटी में शुक्रवार को कोरोना से 21 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 2446 नए संक्रमित मिले। नए संक्रमितों में चंडीगढ़ में 890, मोहाली में 927 और पंचकूला में 629 मरीज शामिल हैं। मृतकों में चंडीगढ़ के 8, मोहाली के 9 और पंचकूला के 4 लोग शामिल हैं।
शहर में इससे पहले 3 मई को 890 संक्रमित मिले थे, जबकि 11 मरीजों ने जान गवाईं थीं। वहीं, एकांतवास में रखे गए 797 मरीजों को 10 दिन की अवधि पूरी करने पर छुट्टी दे दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे में 3898 संदिग्धों की कोरोना जांच की, जिनमें से 890 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि 132 की रिपोर्ट आनी बाकी है। शहर में सक्रिय केसों की संख्या 8505 हो गई है, जबकि अब तक 549 मरीजों की मौत हो चुकी है।
मनीमाजरा से 79, सेक्टर-8 से 12, सेक्टर-15 से 18 , सेक्टर-18 व 19 से 14-14, सेक्टर-25 से 13, सेक्टर-20 से 30, सेक्टर-22 से 20, सेक्टर-23 व 24 से 14-14, सेक्टर-25 से 13, सेक्टर-26 से 24, सेक्टर-28 व 29 से 13-13, सेक्टर-38 से 25, सेक्टर-41 से 32, सेक्टर-43 से 17, सेक्टर-44 से 15, सेक्टर-45 से 27, सेक्टर-46 से 18, सेक्टर-50 से 16, सेक्टर-51 से 14, डड्डूमाजरा से 25, दड़वा से 25, धनास से 37, किशनगढ़ से 17, मलोया से 26, मौलीजागरां से 25 और रामदरबार से 21 मरीज मिले हैं।
कोरोना से हार गए जिंदगी की जंग
सेक्टर-49 निवासी 52 साल की महिला की पीजीआई में मौत हो गई। सेक्टर 21 निवासी 79 साल के वृद्ध की मोहाली स्थित एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। सेक्टर 35 निवासी 84 साल के वृद्ध की मोहाली के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। सेक्टर-26 निवासी 68 साल के वृद्ध की पीजीआई में मौत हो गई। सेक्टर 38 निवासी 35 साल की महिला की पीजीआई में मौत हो गई। सेक्टर 21 निवासी 72 साल के वृद्ध की मोहाली के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। सेक्टर 45 निवासी 77 साल की वृद्धा की मोहाली के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। सेक्टर 36 निवासी 96 साल के वृद्ध की मोहाली के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। ये सभी कोरोना के अलावा किसी न किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे।
मोहाली में 927 नए संक्रमित
मोहाली। जिले में कोरोना से शुक्रवार को 9 लोगों की मौत हो गई, वहीं 927 नए मरीज मिले हैं। वहीं, 781 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे। अब तक 52857 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 43144 लोग ठीक हो चुके हैं। अभी जिले में 9047 सक्रिय मरीज हैं, जबकि 666 मरीजों की जान जा चुकी है। जिले के सरकारी अस्पताल में 120 बिस्तर हैं, जिनमें एक भी खाली नहीं है। जिले में ऑक्सीजन बेड की संख्या 820 है। इनमें 22 बेड खाली हैं, जबकि आईसीयू बेड बिना वेंटिलेटर की संख्या 277 है, यह सभी भरे हुए हैं। वेंटिलेटर वाले आईसीयू बेड की कुल संख्या 137 है। इनमें से 6 बेड खाली हैं। ये सभी निजी अस्पतालों में हैं।
पंचकूला में 629 मरीज सामने आए
पंचकूला। जिले में कोरोना से 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 629 नए संक्रमित मिले हैं। रिकवरी रेट 87.54 तक गिर चुका है। सक्रिय मामले 2761 हैं। कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा 240 पहुंच गया है। कोरोना से कालका निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति, घाटीवाला निवासी 70 वर्षीय महिला, सेक्टर-15 निवासी 67 वर्षीय पुरुष के अलावा कालका निवासी एक 32 वर्षीय युवती की मौत हुई है। सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि जिले में कोरोना के 629 मामले सामने आए हैं।