फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. वंदना बनीं मिस इंडिया ब्यूटी क्वीन 2018, क्लिक कर देखें खूबसूरत तस्वीरें

Wed, 12 Sep 2018 09:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ज़ीरकपुर (पंजाब)
विज्ञापन
मिस इंडिया ब्यूटी क्वीन 2018
विज्ञापन
इस बार मिस इंडिया ब्यूटी क्वीन 2018 का ताज डॉक्टर वंदना के सिर सजा। डॉ. वंदना ने अपनी अदाकारी और खूबसूरती से सभी का दिल जीत लिया। आइए क्लिक कर देखें ब्यूटी क्वीन की खूबसूरत तस्वीरें...
विज्ञापन

 

मिस इंडिया ब्यूटी क्वीन 2018
पंजाब के जीरकपुर के एक होटल में एमआईबीक्यू संचालक बीर कौर ढ़िल्लों की ओर से मिस इंडिया ब्यूटी क्वीन 2018 ब्यूटी मुकाबलों का फाइनल करवाया गया। इस दौरान अलग अलग पड़ावों के ब्यूटी मुकाबलों में पेशे से डाक्टर वंदना ने अपनी दिलकश अदाकारी के साथ 'मिस इंडिया ब्यूटी क्वीन 2018' का ताज अपने नाम किया। 

इस मौके भारत के अलग -अलग राज्यों से आ कर मुकाबलो में हिस्सा लेने वाली महिलाओं में से श्रद्धा तोमर को पहली रनर व मिसिज इंडिया ओशन ग्लोब, जिगिशा को दूसरा रनर अप, तीसरी रनर अपना दिव्याजोत कौर को श्रीमती पंजाब सहित श्रीमती कोंजीनेलिटी का ख़िताब दिया गया। 2017 की विजेता स्नेहा कोटर, सोनी मल्होत्रा व धुभा तिवारी ने 2018 के विजेताओं को ताज पहना कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मिस इंडिया ब्यूटी क्वीन 2018
इस मौके बीर कौर ढ़िल्लों ने कहा कि यह सुंदरता मुकाबले अकेले चेहरों की सुंदरता को ही नहीं, बल्कि लियाकत, सुचज्जता, बोल -चाल, मिलनसारता, मिट्ठी बोलचाल का होना और नम्र स्वभाव की भी परख करते हैं।उन्होंने बताया कि इन मुकाबलों में चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू - कश्मीर, उतर प्रदेश, त्रिपुरा, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, तमिलनाडू, कर्नाटक और महाराष्ट्र से औरतों ने हिस्सा लिया। 

एमआईबीक्यू की संचालक बीर कौर ढ़िल्लों ने कहा कि इन मुकाबलों के विजेता चीन में करवाई जा रही मिसिज़ ग्लोब 2018, फर्स्ट रनर अप चीन मिसज़ इंडियन ओशन में जबकि दूसरी रनर अप कनाडा में करवाए जाने वाले मिसज़ इंडिया युनाइटेड नेशनज़ में भारत की प्रतिनिधित्व करेंगी। इस मौके होटल रैडिसन के निर्देशक मनीष अग्रवाल और जगदीश गुप्ता की तरफ से प्रशंसा पत्र भी भेंट किए गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें