डॉ. संधू की गिनती ईमानदारी आईएएस अधिकारियों में होती है। यही कारण है कि उत्तराखंड में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केदरनाथ धाम के कायाकल्प प्रोजेक्ट में उन्होंने विशेष भूमिका निभाई है। आईएएस संधू ने जुलाई 2021 में उत्तराखंड सरकार में 17वें मुख्य सचिव के रूप में पदभार संभाला था। इससे पहले वे नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के चेयरमैन भी रह चुके हैं।
उन्होंने केंद्र, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पंजाब सरकार में महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं भी दी हैं। वह वर्ष 2007 से 2012 तक पंजाब में बादल सरकार के कार्यकाल में पंजाब के मुख्यमंत्री के विशेष सचिव के रूप में जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उन्हें नगर निगम लुधियाना का कमिश्नर भी लगाया गया था। लुधियाना में उनकी सेवाओं के लिए उन्हें राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जा चुका है। वह गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के वर्तमान कुलपति डॉ. जसपाल सिंह संधू के रिश्तेदार हैं। हर विभाग का कार्यभार संभालते हुए उन्होंने प्रदेश के प्रति अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई।