चंडीगढ़। चंडीगढ़ के नवनियुक्त डीजीपी डॉ. सागर प्रीत हुड्डा ने वीरवार को पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात नई दिल्ली स्थित कपूरथला हाउस में हुई। मुलाकात के दौरान डॉ. हुड्डा ने शहर की कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा की। कटारिया ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। बता दें कि कि डॉ. सागर प्रीत हुड्डा एक अनुभवी आईपीएस अधिकारी हैं जिन्हें हाल ही में चंडीगढ़ पुलिस का नया डीजीपी नियुक्त किया गया है।