फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीएस में अनुभूति फेस्टिवल कल से

Thu, 12 Dec 2013 09:38 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-40 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) अपने 10 साल पूरे होने पर चार दिन तक शानदार रंगारंग कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है।
विज्ञापन


फेस्टिवल मे 14 दिसंबर को राजस्थान के गवर्नर एम ऐलवा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे, जबकि 15 दिसंबर को मिनिस्टर ऑफ ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट एमएम पल्लम राजू शिरकत करेंगे।

बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रिंसिपल रीमा दीवान ने बताया कि दस सालों के बेहतरीन सफर को बच्चों और अभिभावकों के साथ सांझा करने के लिए ‘अनुभूति’ कल्चरल फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


13 दिसंबर को शुरू होने वाला यह फेस्टिवल 16 दिसंबर तक चलेगा। फेस्टिवल में चौथी क्लास से बारहवीं क्लास के 500 से भी अधिक विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।

फेस्टिवल की खास बात यह है कि इसमें बैले डांस के ऐसे स्टेप्स पेश किए जाएंगे, जो ज्यादातर विदेश में ही देखने को मिलते हैं।

रीमा ने बताया कि ‘प्रकृति’ और ‘उधरन’ के तहत बैले की दो अलग-अलग डांस की प्रस्तुति होगी। प्रकृति के तहत डांस की थीम नेचर व कंजरवेशन रहेगी, जबकि उधरन के तहत भगवद्गीता के श्लोक पेश किए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि करीब एक महीने से फेस्टिवल की तैयारी स्कूल में चल रही है। पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई प्रोफेशनल कोरियोग्राफर और अन्य एक्सपर्ट की सेवाएं ली जाएंगी।

पूरे इवेंट का स्क्रिप्ट खुद प्रिंसिपल रीमा दीवान ने लिखा है और जानी मानी कोरियोग्राफर तनुश्री शंकर भी इवेंट तैयार कराने में जुटी हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें