फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: डीपीएस-40 बना अंडर-14 इंटर स्कूल क्रिकेट चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। डीपीएस स्कूल-40 ने सेंट जोसेफ स्कूल की टीम को चार विकेट से हराकर अंडर-14 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता ट्राॅफी को हासिल किया। मैच में पहले खेलने उतरी सेंट जोसेफ स्कूल की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 115 रन बनाए। हरजयवीर सिंह ने 30 रन, सुखमन देओल ने 29 रन, करन प्रताप ने 20 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में शौर्या शर्मा ने 27 रन देकर 2 विकेट और साहिबजोत सिंह ने 14 रन देकर 3 विकेट चटकाई। जवाब में डीपीएस स्कूल-40 की टीम ने 19.1 ओवर में 6 विकेट पर 119 रन बनाकर मैच को जीत लिया। वैभव मौर्या ने सबसे अधिक 37 रन बनाए। साहिबजोत सिंह ने 23 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अभिषेक जोशी ने 17 रन देकर 2 विकेट, नितीश राणा ने 33 रन देकर 2 और आरव ने 16 रन देकर एक विकेट चटकाया। टूर्नामेंट में वैभव मौर्या को मैन ऑफ द सीरीज, यशराज को बेस्ट बल्लेबाज और साहिबजोत सिंह को बेस्ट गेंदबाज का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें