फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा से जुड़े दर्जनों लोग, बढ़ी ताकत

Tue, 14 Jan 2014 11:54 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के पंचकूला स्थित कार्यालय में दर्जनों लोगों ने पार्टी का दामन थामा। सेक्टर-2 स्थित पार्टी कार्यालय में युवा नेता विकास चौधरी की अगुवाई में ये युवक भाजपा में शामिल हुए। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रतन लाल कटारिया ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


युवाओं से मुखातिब होते हुए पूर्व सांसद रतन लाल कटारिया ने दावा किया कि अगले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही होंगे। नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद पांच साल में 10 करोड़ युवाओं को नौकरी दी जाएगी।

उन्होंने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा इस देश की जनता को आम नहीं, खास बनाएगी। वहीं, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि वह पार्टी को हरियाणा में मजबूत करने का लगातार काम कर रहे हैं और ज्यादा से ज्यादा युवाओं को अपने साथ जोड़ रहे हैं।
विज्ञापन


युवा भाजपा एक अभियान शुरू करेगी। इसका नाम ‘खेलेगा युवा-जीतेगा भारत’ होगा। इसमें युवाओं की खेल के प्रति रुचि बढ़ाई जाएगी।

इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास चौधरी, राम सिंह चावरिया, जिला भाजपा प्रधान विशाल सेठ, भाजपा नेता शाम लाल बंसल, मीडिया प्रभारी विकास पॉल व संजय आहूजा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें