फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए पत्नी की पसलियां तोड़ी

Fri, 22 Aug 2014 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पैसों की मांग पूरी नहीं करने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की पसलियां और पांव की हड्डी तोड़कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता को फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में भरती करवाया है। पीड़ित परिवार ने थाना मल्लांवाला पुलिस को आरोपी पति के खिलाफ शिकायत दी है।
विज्ञापन




पीड़िता रजिया प्रवीन वासी वीपीओ चुचक विंड, जीरा, फिरोजपुर के भाई गुलाम मुस्तफा ने बताया कि रजिया की शादी दस साल पहले जग्गा खान वासी गांव बरमी, रायकोट, लुधियाना के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही जग्गा उसकी बहन को तंग करने लगा। कई बार उसकी बहन के साथ मारपीट भी की गई। गांव के गण्यमान्य व्यक्तियों ने दोनों का समझौता करवा दिया। गुलाम का कहना है कि जग्गा के एक महिला के साथ संबंध है। जब उसकी बहन इस बारे में कोई बातचीत करती है तो उससे मारपीट की जाती।



गुलाम ने बताया कि कुछ माह पहले जग्गा ने रजिया को मायके से पैसे लाने के लिए कहा था, जमीन बेच कर उन्होंने उसे ढाई लाख रुपये दिए। कुछ दिन बहन ससुराल में ठीक रही। उसके बाद जग्गा फिर से पैसों की मांग करने लगा। पैसे नहीं देने पर जग्गा ने 20 अगस्त को रजिया प्रवीन को बेसबॉल से बुरी तरह पीटकर उसकी पसलियां और पांव की हड्डी तोड़कर घर से निकाल दिया। उसे फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में भरती करवाया गया है। डॉक्टर ने बताया कि रजिया को अंदरूनी गहरी चोटें आई हैं। पीड़ित परिवार ने थाना मल्लांवाला पुलिस को एमएलआर और शिकायत दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें