फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों ने मारपीट पर बहु को ट्रेन में बिठाया, बोले- मायके से 1 लाख लेकर ही वापस आना

Tue, 05 Dec 2017 05:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
विज्ञापन
dowry - फोटो : Demo Pics
विज्ञापन
कपूरथला थाना सिटी पुलिस ने दहेज के लिए एक महिला को मारपीट कर घर से निकालने के आरोप में पति, सास और ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी कर रही है।
विज्ञापन


पीड़िता लवली ने पुलिस को बताया कि 18 अक्तूबर 2015 को उसकी शादी सुरेश कुमार निवासी राम देव मंदिर बठिंडा रोड रैगर बस्ती जैतो से हुई थी। शादी पर उसके पिता ने तीन लाख रुपये खर्च किए। इसके बाद उसका पति सुरेश कुमार, सास तुलसा देवी और ससुर सोहन लाल उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। वे जरा सी बात पर उससे मारपीट भी करते थे। उसके ससुरालियों ने उसे तीन बार जान से मारने की कोशिश की।

सास तुलसा देवी ने एक दो बार सिलेंडर खुला छोड़ उसे मारने की कोशिश की, लेकिन वह बाल-बाल बच गई। कई बार उसे मारपीट कर घर से निकाला गया। इस वजह से वह काफी समय अपने मायके में रह रही है। कई बार पंचायत में उसके पति ने माफी भी मांगी, लेकिन घर जाते ही ससुरालियों का रवैया पहले वाला ही रहता। उसका एक बेटा भी है। 16 मार्च को ससुरालियों ने मारपीट उसे बेटे समेत ट्रेन में बैठा दिया। उन्होंने कहा कि वह मायके से एक लाख रुपये लेकर ही वापस आए। यदि वह खाली हाथ आई तो जान से मार देंगे। इसके बाद उसने उक्त मामले की शिकायत थाना सिटी पुलिस में दर्ज करवाई। पुलिस ने जांच के बाद उक्त पति सुरेश कुमार, सास तुलसा देवी और ससुर सोहन लाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें