फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों की रोटी का दाम दोगुना करना गलत, डीसी को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन ने बीते दिनों अन्नपूर्णा अक्षय पात्र योजना के तहत 10 रुपये में मिलने वाले खाने का दाम 100 फीसदी बढ़ाकर 20 रुपये कर दिया है। इसे जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद के पूर्व सदस्य अजय जग्गा ने गलत बताया है। उन्होंने डीसी विनय प्रताप सिंह को पत्र लिखकर कहा है कि हरियाणा के मिनी सचिवालय में आज भी 15 रुपये में खाना मिल जाता है। गरीबों के लिए चलाई गई योजना का दाम दोगुना करना उचित नही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रशासन ने बिना किसी नोटिस के दाम को दोगुना कर दिया है। ये योजना गरीबों को भूखा नहीं सोने देने के लिए चलाई गई थी लेकिन इसका दाम भी 100 फीसदी बढ़ा दिया। इसका असर भी दिखने लगा है क्योंकि लोगों ने अब खाने के इस पैकेट को खरीदना कम कर दिया है। जग्गा ने कहा कि वह हरियाणा मिनी सचिवालय गए थे। वहां 15 रुपये में कढ़ी-चावल और 28 रुपये में चार चपाती व दो सब्जियां मिलती हैं। यह दाम एसी हॉल में बैठने की उचित व्यवस्था में भोजन की सुविधा के साथ है। उन्होंने कहा कि दोगुना दाम बढ़ाया जाना सही नहीं है। उन्होंने इस आदेश की समीक्षा करने का आग्रह किया। बता दें कि ये खाना यूटी प्रशासन और रेडक्रॉस के सहयोग से अन्नपूर्णा अक्षय पात्र योजना के तहत दिया जाता है। रेडक्रॉस की तरफ से वर्तमान में रोजाना 1700 से 1800 खाने के पैकेट बनाए जा रहे हैं जिन्हें गाड़ियों में भरकर शहर के अलग-अलग इलाकों में ले जाया और बेचा जाता है।
ज्यादातर दिहाड़ीदार मजदूर खरीदते हैं ये खाना
अन्नपूर्णा अक्षय पात्र योजना बिकने वाला खाना ज्यादातर शहर के दिहाड़ीदार मजदूर खरीदते थे क्योंकि ये सस्ता होता है। रेडक्रॉस को भी ये मालूम है इसलिए उनकी गाड़ी शहर के अस्पतालों के अलावा इंडस्ट्रियल एरिया, ट्रांसपोर्ट एरिया और लेबर चौक के पास खड़ी रहती है। 2 जनवरी 2017 को तत्कालीन चंडीगढ़ प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने अन्नपूर्णा अक्षय पात्र योजना की शुरुआत की थी। हालांकि प्रशासन के अधिकारियों का तर्क है कि पेट्रोल-डीजल व अन्य सामानों के दाम में काफी बढ़ोतरी हुई है इसलिए इस प्रोजेक्ट को चलाने की लागत काफी बढ़ गई है। 20 रुपये में 6 रोटी, एक सब्जी और आचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें