जिले में चाइना डोर पकड़ने के लिए आठ टीमों का गठन किया गया है। यह जानकारी बुधवार को डीसी अमित कुमार ने पत्रकार वार्ता में दी।
उन्होंने बताया यह टीम दबिश देकर चाइना डोर का प्रयोग करने वालेां को पकडे़ंगी। उन्होंने कहा कि पहले तो दुकानदारों पर ही कार्रवाई की जा रही थी, अब को व्यक्ति चाइना डोर से पतंगबाजी करते हुए पाया गया तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि टीमें घर-घर जाकर चेकिंग करेगी। उन्होंने कहा लोग चाइन डोर का प्रयोग न करें और कहीं बिक रही है तो इसकी जानकारी जिला प्रशासन को दें।